*इन हिंदी कहावतों के स्थान पर संस्कृत की सूक्ति बोलें।*
*1. अपनी डफली अपना राग* - मुण्डे मुण्डे मतिर्भिन्ना ।
*2. का बरखा जब कृषि सुखाने* - पयो गते किं खलु सेतुबन्धनम्।
*3. अंधों में काना राजा* - निरस्तपादपे देशे एरण्डोपि द्रुमायते।
*4. अधजल गगरी छलकत जाए* - अर्धोघटो घोषमुपैति शब्दम् ।
मराठी - उथळ पाण्याला खळखळाट फार
*5. एक पंथ दो काज* - एका क्रिया द्वयर्थकरी प्रसिद्धा।
*6. आंख का अंधा नाम नयनसुख* - भिक्षार्थं भ्रमते नित्यं नाम किन्तु धनेश्वरः।
*7. काल करे सो आज कर, आज करे सो अब* - श्वः कर्तव्यानि कार्याणि कुर्यादद्यैव बुद्धिमान्।
*8. जैसी करनी वैसी भरनी* - यो यद् वपति बीजं लभते तादृशं फलम्।
*9. पर उपदेश कुशल बहुतेरे* - परोपदेशे पाण्डित्यं सर्वेषां सुकरं नृणाम् ।
*10. मुंह में राम बगल में छुरी* - विषकुम्भं पयोमुखम्।
*11. भूखा क्या नहीं करता* - बुभुक्षितः किं न करोति पापम्।
🌿🌿
Very nice collection os saskrit sayings
ReplyDelete