Friday, March 5, 2021

Upanishad quiz

*संस्कृतरसास्वादः*
*विश्वहितायसंस्कृतम्*

≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈

१- *उपनिषद्* शब्द की व्युत्पत्ति बताइए।
✅ 'उप' और 'नि' उपसर्ग पूर्वक 'षदलृ' धातु से निष्पन्न

 २- ऋग्वेदीय उपनिषदों के नाम बताएं।
✅ ऐतरेय उपनिषद् कोषीतकि उपनिषद्

 ३- "तत् त्वम् असि" का वर्णन किस उपनिषद् में प्राप्त होता है?
✅ छान्दोग्य उपनिषद्

 ४- ऐतरेय उपनिषद् में कितने अध्याय है?
✅ ३

 ५- शुक्ल यजुर्वेद के उपनिषदों के नाम बताएं।
✅ बृहदारण्यकोपनिषद्
     ईशावास्योपनिषद्

 ६- बृहदारण्यकोपनिषद् में कितने अध्याय हैं?
✅ ६

 ७- ईशावास्योपनिषद् में कुल कितने मंत्र हैं?
✅१८

 ८- कठोपनिषद् में कुल कितने अध्याय और वल्लियां है?
✅२ अध्याय, और प्रत्येक अध्याय में ३ - ३ वल्लियां

९- मैत्रायणी उपनिषद् में कितने प्रपाठक है?
✅ ७ प्रपाठक

 १०- तवलकार उपनिषद् को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
✅ केनोपनिषद्

 ११- "सर्वं खल्विदं ब्रह्म" का सिद्धांत कहां मिलता है?
✅ छान्दोग्य उपनिषद्

 १२- उमा हेमवती आख्यान किस उपनिषद में प्राप्त होता है?
✅ केनोपनिषद्

 १३- कुल उपनिषद कितने हैं?
✅ १०८

 १४- शंकराचार्य ने उपनिषदों की संख्या कितनी मानी है?
✅ १०

 १५- अथर्ववेद के उपनिषद कौन-कौन से हैं?
✅ मुण्डकोपनिषद्
      प्रश्नोपनिषद्
      माण्डूक्योपनिषद्


≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈
प्रस्तुति- आकांक्षा पंवार

#संस्कृतरसास्वादः

No comments:

Post a Comment